Sunday, June 28, 2020

कब्ज की शिकायत दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाचन शक्ति को भी बढ़ाने का करेगा काम


Credit: Google Free Search
कब्ज की समस्या बहुत असुविधाजनक स्थिति होती है. साधारण घरेलू इलाज और खानपान में बदलाव कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है. अंजीर कब्ज के लिए प्रभावकारी उपाय है. यहां इस्तेमाल करने के तरीके बताए जाते हैं.
कब्ज को दूर करने के लिए अपनाएं अंजीर
लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत करते सुना जाता है. खराब खानपान, जीवनशैली और दवा कब्ज का कारण बनता है. अगर उसका इलाज नहीं किया जाए तब स्वास्थ्य के लिए असाधारण स्थिति पैदा हो जाती है. पेट साफ रखने के लिए घरेलू चमत्कारिक इलाज किया जा सकता है. पाचन शक्ति को सुधारने और कब्ज की शिकायतों को दूर करने के लिए खानपान में परिवर्तन लाने की जरूरत होती है. शोध से पता चला है कि अंजीर का इस्तेमाल प्रभावकारी इलाज के तौर पर किया जा सकता है. आप चाहें तो उसे रोजाना खा सकते हैं.
विटामिन B6 का पहुंचाता है ये फल फायदा
इसके इस्तेमाल से चंद दिनों में ही कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है. इसके अंदर प्रचुर मात्रा में फाइबर का पाया जाना विटामिन B6 का फायदा पहुंचाता है. विटामिन B6 का प्रभाव पाचन शक्ति को आसान बनाने के काम आता है. इस्तेमाल करने से पहले अंजीर का दो दाना कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें. उसके बाद दिन के किसी भी वक्त भीगे हुए अंजीर को खा लें. चाहे तो अंजीर को एक कप पानी में गर्म कर सकते हैं. फिर उससे तैयार होने वाला तरल पदार्थ पी जाएं.
दूसरा तरीका ये है कि आप अंजीर का दो दाना दूध के ग्लास में उबाल लें. दूध को सही तरीके से उबालकर पहले दूध पी जाएं. फिर उबले हुए अंजीर को खाएं. चंद दिनों में आप इसका जबरदस्त फायदा देखेंगे.