Sunday, June 28, 2020

यदि तम्बाकू की लत को आप चाहते है वास्तव में छुड़वाना, तो जरुर जान ले आप ये दमदार टिप्स..


भारत में भी बहुत से लोग तंबाकू की लत में फंसे हैं जो धीरे धीरे वय्क्ति को मौत के दलदल में ले जाता है। विश्व स्वास्थय संगठन (WHO) रिपोर्ट के अनुसार, 1 सिगरेट जिंदगी के 11 मिनट और पूरा पैकेट 3 घंटे 40 मिनट छीन कम कर देता है फिर भी इस लत में बुरी तरह फंसे लोग इसे छोड़ने में नाकाम हो जाते हैं। आज इस पैकेज में हम आपको इस लत से पीछा छुड़वाने के कुछ कारगर उपाय बताएंगे… लेकिन उससे पहले इसके बड़े नुकसान जान लीजिए
– तम्बाकू में निकोटीन, नाइट्रोसाइमिन, टार, बेनजीन, आर्सेनिक, क्रोमियम, आदि कैंसर पैदा करने वाला तत्व होते हैं। मुंह, फेफड़ों, लिवर, पेट व श्वास का कैंसर हो सकता हैं। सिर्फ कैंसर ही नहीं इसके और भी कई नुकसान है…
– रक्त में निकोटीन तथा कार्बन की मात्रा बढ़ जाने से शरीर की नसों में थक्के जम जाते हैं, जिससे शरीर में रक्त संचार ठीक से नहीं हो पाता, हार्ट अटैक हार्ट स्ट्रोक की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
– तम्बाकू में फोस्फोरल प्रोटिक एसिड होता हैं जो टी. बी. रोग को न्योता देता है।
– सिगरेट का धुंआ आपके फेफड़े को फेल कर सकता है। गंदगी से भरे फेफड़े आपको सही आक्सीजन नहीं दे पाएंगे। इससे सांस लेने में दिक्कत आती हैं वहीं बहुत से लोगों को अस्थमा यानि की दमे की शिकायत हो जाती है।
– सिगरेट तम्बाकू चबाने से दांत पीले व काले पड़ जाते हैं और मुंह से गंदी गंध आती हैं धीरे-धीरे मसूड़े व दांत भी सड़ने लगते हैं।
– व्यक्ति की स्वाद तथा सूंघने की शक्ति प्रभावित होती हैं। वहीं व्यक्ति का रक्तचाप स्थिर नहीं रहता जिससे वह जल्दी तनाव व गुस्से में आ जाता है।
इसके बड़े नुकसान तो आप जान गए हैं इसलिए इससे जितनी जल्दी हो सके पीछा छुड़वाना बहुत जरूरी है लेकिन यह बात जान लें कि इसमें आपके मन की एकाग्रता होनी बहुत जरूरी है क्योंकि एक बार आप मन बना लेंगे तो आपको लत छुड़वाना आसान हो जाएगा।
– सूखी अम्लाकी चबाने से भी तम्बाकू की लत धीरे-धीरे छुटने लगती हैं। जब भी तम्बाकू खाने की लालसा हो तो अम्लाकी के टुकड़े मुंह में डाल कर चूसना शुरु करें।
– भुनी हुई अजवाइन खाने से तम्बाकू सेवन की बेचैनी धीरे-धीरे ख़त्म होती जाती है।
– जब भी तम्बाकू खाने की इच्छा हो तो अदरक को मुंह में रखे और धीरे-धीरे चुसते रहे। अदरक में सल्फर होता हैं जो लत को शांत करने में मददगार होता है।
– आप भूने हुए चने गुड़ के साथ खाएंगे तो भी धीरे-धीरे लालसा खत्म होगी।
– आंवला, सौंफ व इलायची का मिश्रण बनाकर मुंह में रखे और चूसते रहे। इससे भी तम्बाकू की लत छुटने लगती हैं।
– मुंह में तुलसी के पत्ते रखें और चूसते रहें। इससे आपकी तलब खत्म होने लगेगी।