Sunday, June 28, 2020

मामूली नहीं है इस जादुई औषधि की जड़, इसके सेवन से दूर होती है लो स्पर्म मोबिलिटी, जानिए और भी क्या है इस चीज के कमाल के फायदे.



खस की तरह खस की जड़ का पानी पीने के भी कई फायदे हैं। हाल ही में डायटीशियन ने खस की जड़ की व‍िशेषता बताते हुए इसे ‘जादुई जड़ी’ कहा था और इसके ढे़र सारे स्वास्थ्य लाभ बताए हैं। जानें इसके फायदों के बारे में।
इन बीमार‍ियों को करें छू मंतर
रुजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक पोस्ट शेयर करके खस के ढेर सारे फायदे बताए हैं। रुजुता के अनुसार खस की जड़ का पानी पीने से इन समस्‍याओं का जड़ से ही सफाया हो जाता है।
हार्मोनल असंतुलन और पीसीओडी की समस्या, लो- स्पर्म मोबिलिटी , बुखार, शरीर के सामान्य और क्रॉनिक दर्द के लिए, खूबसूरत चिकनी त्वचा और निखार के लिए , यूटीआई (UTI) की समस्या
कहां मिलेगी खस की जड़?
इसकी जड़ों से हल्की खुश्बू आती है, जैसे चंदन से आती है। ये एक तरह की घास ही है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल मटका बनाने में किया जाता था, ताकि वो ठंडा रहे। इसकी घास से आज भी चटाई, पर्दे और डलिया आदि बनाए जाते हैं। खस की जड़ आमतौर पर आपको किराना स्टोर्स यानी ग्रॉसरी शॉप्स पर मिल जाएंगी। इसके अलावा ऑनलाइन स्टोर्स पर भी आप खस खरीद सकते हैं।